ओवरस्पीडिंग पर कड़ी नजर! अब तेज रफ्तार वाहन चालकों पर तुरंत होगी कार्रवाई
सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। देहरादून यातायात निदेशालय स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम (SVDS) को और सख्त कर रहा है। नए हाई-टेक कैमरे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान कर तुरंत पुलिस को सतर्क कर देंगे। इसके बाद, चालक के मोबाइल पर चालान भेजा जाएगा या पुलिस मौके पर कार्रवाई करेगी।
SVDS में लगे एडवांस सेंसर और ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर पुलिस को सूचना देंगे। यह डेटा सीधे नजदीकी पुलिस चौकी, थाने और कंट्रोल रूम तक पहुंचेगा, जिससे त्वरित कार्रवाई हो सकेगी।
सड़क हादसे बढ़ रहे हैं—2023 में 481 दुर्घटनाओं में 201 मौतें और 397 घायल, जबकि 2024 में 511 हादसों में 209 मौतें और 431 घायल हुए। देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश में 11 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां हाई-टेक कैमरे लगाए जा रहे हैं।
यातायात पुलिस लालतप्पड़, सहस्त्रधारा रोड (ऊषा कॉलोनी के पास), मसूरी डायवर्जन और आईएसबीटी के पास पांच नए SVDS कैमरे लगाने जा रही है। इन जगहों पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी गई है।
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, कुछ सड़कें बेहद खतरनाक साबित हो रही हैं।छिद्दरवाला-रायवाला मार्ग पर पिछले तीन सालों में 28 हादसों में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि कुआंवाला वन बीट चौकी क्षेत्र में 11 हादसों में 12 लोगों की जान गई। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में 24 दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है।
यातायात निदेशालय ने बेंगलुरु की कंपनी अस्त्रम के सहयोग से एक AI-आधारित ट्रैफिक सिस्टम तैयार करने की योजना बनाई है। यह सिस्टम सड़क पर यातायात का दबाव, ओवरस्पीडिंग और अन्य नियम उल्लंघनों पर नजर रखेगा। पहले इसे 2026 में लागू करने की योजना थी, लेकिन अब इसे इस साल ही शुरू किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में घटती कृषि भूमि के बावजूद बढ़ रहा फसलों का उत्पादन, विपक्ष ने उठाए सवाल
Latest Newst
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश

Leave A Reply