उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में 52 सील
उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार का कड़ा रुख जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बीते 15 दिनों में 52 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। हाल ही में देहरादून के विकासनगर में 12 और ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में 9 अवैध मदरसों पर कार्रवाई की गई। इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों को भी सील किया गया था।
राज्य में लंबे समय से धर्म की आड़ में अवैध मदरसों की शिकायतें मिल रही थीं। इन मदरसों में न सिर्फ बिना अनुमति शिक्षण कार्य हो रहा था, बल्कि कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियों की भी सूचना मिली थी। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने भूमि रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े और स्टांप चोरी के मामलों पर भी सख्ती बढ़ा दी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को अब तक 378 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सभी लंबित मामलों की त्वरित समीक्षा करने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में यह भी सामने आया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच की गति अपेक्षाकृत धीमी है। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने 18 मामलों में दस्तावेजों की जांच लंबित होने को गंभीरता से लिया है और निबंधन महानिरीक्षक को इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में भूमि घोटाले और अवैध मदरसों पर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। राज्य सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
US Tariffs to Impact Uttarakhand Pharma Industry, Drug Prices May Rise
Latest Newst
-
पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
-
CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
-
UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
-
केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
-
चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
-
ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
-
धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
-
Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
-
संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
-
हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
-
मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
-
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
-
मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
-
अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Leave A Reply