Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में फिट और हेल्दी अभियान की शुरुआत, ईट राइट इंडिया को नया आयाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "स्वस्थ भारत, सशक्त भारत" विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने "फिट और हेल्दी उत्तराखंड" अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के "ईट राइट इंडिया अभियान" को तेजी से लागू कर रही है। इस पहल के तहत लोगों को संतुलित आहार, कम तेल, कम नमक और कम चीनी के सेवन के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

सरकार ने इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अभी तक सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैंपस के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके अलावा, अन्य विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और जेल परिसरों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। ईट राइट इंडिया अभियान से नागरिकों में सही पोषण की जागरूकता बढ़ेगी, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकेंगे।"

इस पहल के तहत राज्य के रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी संतुलित और पौष्टिक भोजन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि यह संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचे और हर नागरिक फिट और हेल्दी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
  • CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
  • UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
  • केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
  • चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
  • ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
  • धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
  • Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
  • हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
  • मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
  • State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
  • मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Stay Connected With Us

Subscribe Us