वायुसेना ने राज्य में पुलों की क्षमता 24 टन प्रस्तावित करने का सुझाव उत्तराखंड सरकार को सौंपा
एयर मार्शल, एयर ऑफिसर कमांडिंग -इन -चीफ, मध्य वायु कमान रवि गोपाल कृष्णा कपूर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को भेंट के दौरान हुई चर्चा में सुझाव दिया कि राज्य में नए पुलों की भार क्षमता को कम से कम 24 टन तक प्रस्तावित किया जाना जरूरी है।
एयर मार्शल ने कहा कि पुलों की भार वहन क्षमता बढ़ाना इसलिए ज़रूरी है कि इससे भारतीय वायुसेना तथा थल सेना के भारी वाहनों के आवाजाही आसानी से हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी से अनुरोध किया कि राज्य में नए पुलों के निर्माण एवं अपग्रेडेशन में भार क्षमता 24 टन तक बढ़ाई जाए।
बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि भारतीय वायु सेना तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम तथा भारतीय वायु सेना व कुमाऊं मण्डल विकास निगम के बीच एक एमओयू प्रस्तावित है जिसके तहत भारतीय वायु सेना के अधिकारियों व कार्मिकों को केन्द्र सरकार की दरों में जीएमवीएन तथा केएमवीएन की सुविधाओं के उपयोग की अनुमति मिल सकेगी।
इस दौरान पिथौरागढ़ एयरफील्ड एएलजी को भारतीय वायुसेना को सौंपने हेतु राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने पर भी चर्चा की गई इसके साथ ही एयर मार्शल द्वारा पिथौरागढ़ एयरफील्ड हेतु कुल 25 एकड़ जमीन में से 20 एकड़ राज्य सरकार द्वारा आवंटित करवाने हेतु भी अनुरोध किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Union Health Minister Mansukh Mandaviya inaugurates two-day ‘Swasthya Chitan Shivir’ to formulate healthcare roadmap
Latest Newst
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Leave A Reply