Date Filter

Uttarakhand

देहरादून की हवा भी हुई जहरीली, AQI 300 पार पहुंचने से बढ़ी चिंता

देहरादून: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की मार अब उत्तराखंड तक पहुंच चुकी है। देहरादून, जो अपनी स्वच्छ और शुद्ध हवा के लिए जाना जाता है, इन दिनों वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खराब स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

दिसंबर महीने में कई बार AQI 300 के पार पहुंच गया, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से ‘बहुत खराब’ माने जाने वाली श्रेणी में आता है। बुधवार को देहरादून का AQI 273 दर्ज किया गया, जबकि सोमवार देर रात यह आंकड़ा 300 से ऊपर चला गया था। शहर में PM2.5 स्तर 191 और PM10 स्तर 253 दर्ज किए गए, जो कि खतरनाक श्रेणी के करीब हैं।

त्योहारी और पर्यटन सीजन में जहां देहरादून–मसूरी में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं, वहीं इस बार यहां की हवा भी दिल्ली जैसी होती जा रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिसंबर की शुरुआत में AQI पहली बार 300 के पार गया था। कुछ दिनों के हल्के सुधार के बाद अब स्थिति फिर बिगड़ती दिख रही है और AQI एक बार फिर 200 से ऊपर बना हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के बदलाव, तापमान में गिरावट, वाहनों का बढ़ता दबाव और बाहरी राज्यों से आ रहा प्रदूषण, देहरादून की हवा को लगातार खराब कर रहा है। आने वाले दिनों में हवा धीमी रही तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Stay Connected With Us

Subscribe Us