Date Filter

Uttarakhand

गढ़वाल–कुमाऊं में बनेंगी मोबाइल फॉरेंसिक लैब, कानून व्यवस्था होगी मजबूत

देहरादून: उत्तराखंड में अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार फॉरेंसिक सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है। नए आपराधिक कानूनों के तहत फॉरेंसिक साक्ष्यों की अहम भूमिका को देखते हुए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अलग-अलग मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

प्रदेश में फिलहाल केवल दो फॉरेंसिक साइंस लैब कार्यरत हैं, जो बढ़ते मामलों के मुकाबले पर्याप्त नहीं हैं। कई मामलों में साक्ष्य जांच में देरी से विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मोबाइल फॉरेंसिक लैब शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

इन लैब के जरिए घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संग्रह संभव होगा, जिससे समय बचेगा और साक्ष्यों की गुणवत्ता बनी रहेगी। वर्तमान में निजी सहयोग से छह मोबाइल फॉरेंसिक लैब संचालित हो रही हैं।

गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से दो मोबाइल फॉरेंसिक लैब उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, जिसकी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us