जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में इन दिनों ऑफ-सीजन के बावजूद आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिल रहा है। शनिवार को यहां करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ और चहल-पहल रही।
शुक्रवार रात से ही जागेश्वर और आसपास के होटल, गेस्ट हाउस व लॉज पूरी तरह भर गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए देर रात तक वैकल्पिक व्यवस्थाएं तलाशनी पड़ीं।
भीड़ का असर यातायात पर भी साफ नजर आया। जागेश्वर मार्ग पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। संकरी सड़कों और सीमित पार्किंग व्यवस्था ने हालात को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।
मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन भट्ट के अनुसार, “ऑफ-सीजन में इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई।” दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
जहां एक ओर इस भीड़ से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हैं, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। रविवार को भी भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है, जिससे प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत करने का दावा किया है। चौकी इंचार्ज कमित जोशी के अनुसार, “पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।”
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर
-
जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
-
दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
-
मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
-
पौड़ी में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, कैंची से हमला, विरोध में बंद रहा बाजार

Leave A Reply