Date Filter

Crime

800 करोड़ के LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगना सुशील गोखरू समेत पांच आरोपियों को देश के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।

यह कार्रवाई मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (LUCC) से जुड़े करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले की जांच के तहत की गई है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड हाईकोर्ट की नैनीताल पीठ ने इस मामले से जुड़ी सभी एफआईआर सीबीआई को ट्रांसफर करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने 26 नवंबर 2025 को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में करीब एक लाख से अधिक निवेशकों को आकर्षक योजनाओं का लालच देकर लगभग 800 करोड़ रुपये जमा कराए गए। हालांकि कुछ निवेशकों को आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन अब तक करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल अपनी पत्नी सानिया अग्रवाल के साथ विदेश फरार है। दोनों के खिलाफ नोटिस और सर्कुलर जारी किए गए हैं। सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तकनीकी निगरानी और स्रोत सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से अर्जित रकम से कई अचल संपत्तियां खरीदी थीं। इन संपत्तियों का ब्योरा उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव को सौंपते हुए उन्हें फ्रीज करने और पीड़ित निवेशकों को राहत दिलाने की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच लगातार जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us