चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों पर मुख्य सचिव की बड़ी समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क में उच्चस्तरीय बैठक कर चारधाम यात्रा, हीट वेव और आगामी मानसून तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में दर्शन व्यवस्था सुगम और व्यवस्थित होनी चाहिए तथा जिला प्रशासन, बीकेटीसी और अन्य हितधारक आपसी समन्वय से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी संचालित की जा सकती है।
बैठक में मानसून को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया तत्काल सक्रिय करने और वहां भोजन, पानी, शौचालय समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। भारी बारिश और भूस्खलन जैसी स्थितियों के लिए निकासी योजना पहले से तैयार रखने को भी कहा गया। युकाडा को एयरलिफ्ट की स्थिति में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, छोटे बच्चों और बीमार श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराने और आवश्यक सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित जिलों को राशन और अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने को भी कहा गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हर्षिल और गंगोत्री के विशेष बूथों का निरीक्षण
Latest Newst
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave A Reply