क्रिकेट एसोसिएशन पर 25 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, पुलिस की जांच अंतिम चरण में
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। तीन साल (2022-2024) में लगभग 25 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच पुलिस द्वारा 70 फीसदी तक पूरी कर ली गई है। मामले में आरोप सही पाए जाने पर सीएयू के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, सीएयू के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सीईओ पर नियमों को दरकिनार कर करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। इसके अलावा, पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला का कार्यकाल नियमों के खिलाफ एक महीने के लिए बढ़ाए जाने की बात भी शिकायत में शामिल है।
2019 में बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद से ही सीएयू विवादों में रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे, लेकिन एसोसिएशन पर लगातार अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं।
सीओ सदर अभिनय चौधरी ने बताया कि सीएयू के कुछ पदाधिकारियों पर 25 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है और 70 फीसदी जांच पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इस मामले को लेकर राज्य में खेल जगत के लोग भी चिंतित हैं और जल्द से जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बागेश्वर को मिली विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री ने किया कांडा महोत्सव का शुभारंभ
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply