Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के श्री अनिल वर्मा को मिला राष्ट्रीय रक्तवीर सम्मान

उत्तराखंड के रक्तदाता श्री अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के लिए राष्ट्रीय रक्तवीर अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ओडिशा स्थित सम्बलपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर बीबी मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।

दिसंबर 7-8 को होटल न्यू मून, बुरला, ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह में अनिल वर्मा को `सीनियर सेंचुरियन राष्ट्रीय रक्तवीर अवॉर्ड-2024` की शील्ड ऑफ अवॉर्ड, प्रशस्ति पत्र, बैज ऑफ ऑनर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विगत 40 वर्षों से रक्तदान क्षेत्र में सक्रिय संस्था `त्याग` द्वारा किया गया था।

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों और नेपाल से 300 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं, रक्तदान प्रेरकों, ब्लड बैंक अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री अनिल वर्मा को `उत्तराखंड में स्वैच्छिक रक्तदान की भूमिका` विषय पर मुख्य वक्ता और चेयरपर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में उत्तराखंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और एसबीटीसी प्रभारी डॉ. अमित शुक्ला के कुशल संचालन में राज्य में बढ़ते स्वैच्छिक रक्तदान, ब्लड बैंकों की संख्या, ब्लड वैन, स्टोरेज सेंटर और सेपरेशन यूनिटों की उपलब्धता की जानकारी दी।

श्री अनिल वर्मा ने थैलेसीमिया, कैंसर, रोड एक्सीडेंट, ईट राइट इंडिया और नशामुक्ति अभियानों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके विचारों को कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने करतल ध्वनि से सराहा।

रक्तदान के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान से अनिल वर्मा ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us