Date Filter

Health

डीएम के प्रयासों से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, 3 नई एंबुलेंस मिलीं

जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से देहरादून जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए हाल ही में जिले को तीन नई एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक नारी निकेतन, दूसरी एसएसएनसीयू और तीसरी उप जिला चिकित्सालय के लिए आवंटित की गई है। लंबे समय से निष्क्रिय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में अब आईसीयू सेवाएं भी शुरू हो गई हैं।

जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही ब्लड बैंक धरातल पर दिखेगा। वहीं, एसएसएनसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति, साथ ही दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास भी किए गए हैं। विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों को भोजन और दवाओं की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रेमनगर चिकित्सालय में हो रहे विकास कार्य प्रेमनगर चिकित्सालय में नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के लिए दो ओटी लाइट खरीदने का आदेश जैम पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया है। इसके अलावा गार्ड रूम, पानी की टंकी की मरम्मत और मरीजों व उनके परिजनों के लिए कैंटीन का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। आईसीयू में रैंप निर्माण का कार्य भी 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

डीएम सविन बंसल के इन प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर और सुलभ सेवाएं मिल रही हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us