पौड़ी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, तलब की रिपोर्ट
हाल ही में पौड़ी में हुए बस हादसे के बाद अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पौड़ी जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल रिपोर्ट तलब करते हुए अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत प्रदान करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आपातकालीन और गंभीर मामलों के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, मेडिकल स्टाफ और अन्य सुविधाएं हर समय उपलब्ध होनी चाहिए।
मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क है, ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलना चाहिए।
इसके साथ ही, बस हादसे के कारणों की जांच के आदेश देते हुए उन्होंने परिवहन विभाग की लापरवाही पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Strict Action by DM on Unsafe Road Works, Contractors Face FIRs
Latest Newst
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग

Leave A Reply