ISBT में रोडवेज की बस में गैंगरेप
देहरादून आई पंजाब की किशोरी से 13 अगस्त को आईएसबीटी में रोडवेज बस के अंदर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आईएसबीटी से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईएसबीटी परिसर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, पंजाब की रहने वाली किशोरी मुरादाबाद से यूपी रोडवेज की बस में सवार हुई थी। वो 13 अगस्त रात करीब दो बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची।
आरोप है कि बस खाली होने के बाद करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को बस से उतारकर आरोपी चले गए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली।कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आपबीती सुनाई। कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने खुद आईएसबीटी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उनके निर्देश पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मानसून सत्र में पेश होगा ₹5000 करोड़ का अनुपूरक बजट
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply