Date Filter

Uttarakhand

मियांवाला नाम बदलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, सरकार से पुनर्विचार की मांग

उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में राज्य के 17 स्थानों के नाम बदले जाने के फैसले के बाद देहरादून के मियांवाला क्षेत्र में असंतोष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए सरकार से नाम न बदलने की अपील की है।

मियांवाला के निवासियों का कहना है कि यह नाम किसी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के पहाड़ी मूल के राजपूतों से संबंध रखता है। क्षेत्र के निवासी दीपेंद्र चौधरी ने कहा, "मियां किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं, बल्कि यह हमारे पूर्वजों का उपनाम है। यह नाम गुरु राम राय के आगमन से भी पहले का है। हमारे पूर्वज यहां वर्षों से रह रहे हैं और अब इस नाम को मिटाने की कोशिश हो रही है, जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे।"

स्थानीय इतिहासकारों के अनुसार, मियांवाला गांव का अस्तित्व 1676 से है और 1717 से 1772 के बीच प्रदीप शाह के शासनकाल में भी इस क्षेत्र का यही नाम था। सोम प्रकाश, जो कि मियांवाला के एक वरिष्ठ नागरिक हैं, कहते हैं, "सरकार को नाम बदलने से पहले इसका इतिहास पढ़ना चाहिए था। पुरानी पुस्तकों में भी इसका उल्लेख है। बिना स्थानीय लोगों की राय लिए नाम बदलना न्यायोचित नहीं है।"

युवा वर्ग भी इस बदलाव से नाखुश है। उन्होंने मांग की है कि यदि सरकार नाम बदलने पर विचार कर रही है, तो पहले एक विस्तृत सर्वेक्षण किया जाए और स्थानीय लोगों से परामर्श लिया जाए। इसी को लेकर मियांवाला के नागरिकों ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा है और अपील की है कि नाम परिवर्तन के फैसले को वापस लिया जाए।

फिलहाल, राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन जनता की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन के लिए यह एक बड़ा सवाल बन गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us