घिबली ट्रेंड वायरल, पुलिस ने जारी किया साइबर अलर्ट
इंटरनेट मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी तस्वीरों को कार्टून या एनिमेटेड स्टाइल में बदलकर पोस्ट कर रहे हैं। इस ट्रेंड को "घिबली ट्रेंड" कहा जा रहा है, और दुनियाभर में लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। हालांकि, इस ट्रेंड के बढ़ते प्रभाव के बीच साइबर ठगों की सक्रियता भी बढ़ गई है, जिससे पुलिस ने साइबर अलर्ट जारी किया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कार्टून लुक वाली तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं और अपने प्रोफाइल पिक्चर्स को बदल रहे हैं।
लेकिन, इस ट्रेंड के पीछे साइबर ठगी का नया खतरा भी मंडरा रहा है। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि घिबली से मिलते-जुलते नामों वाली फेक ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए लोगों की पर्सनल जानकारी चोरी करने की कोशिशें हो सकती हैं।
सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि साइबर अपराधी इस ट्रेंड का फायदा उठाकर नकली ऐप्स और फेक वेबसाइट्स के जरिए ठगी कर सकते हैं। साइबर ठग आमतौर पर किसी पॉपुलर ब्रांड या ऐप के नाम में थोड़ा सा बदलाव करके नकली साइट्स बनाते हैं, जिससे लोग धोखे का शिकार हो जाते हैं।
साइबर थाना पुलिस ने इंटरनेट यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर कोई भी यूजर इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह किसी विश्वसनीय और सुरक्षित साइट का ही इस्तेमाल करे। इसके अलावा, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करना बेहद जरूरी है।
इस नए ट्रेंड के मज़े लेने से पहले सतर्कता बरतें और सिर्फ भरोसेमंद और आधिकारिक ऐप्स का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी पूरी जांच करें और फोटो एडिटिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ऐप्स के डेटा एक्सेस की शर्तें ध्यान से पढ़ें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें, ताकि आप किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होने से बच सकें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
वक्फ संशोधन विधेयक पारित: अब नहीं होगा संपत्तियों का दुरुपयोग
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply