चारधाम यात्रा 2025: सुरक्षा के लिए 15 सुपर जोन, कंट्रोल रूम भी तैयार
चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इस बार अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। यात्रा मार्ग को पहली बार 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा, जहां 24 घंटे पुलिस की गश्त और अन्य ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।
यात्रा मार्ग पर इस बार छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। रेंज कार्यालय में पहली बार एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जिसकी कमान एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह को सौंपी गई है। वहीं, आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप को यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप और यातायात निदेशक एनएस नपलच्याल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में चारधाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और आपदा नियंत्रण की हर गतिविधि पर खुद निगरानी रखी जाएगी। रेंज कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, चार एसआई, हेड कांस्टेबल और अन्य स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे।
इस बार नौ एएसपी रैंक के अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर रूट प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रत्येक धाम में एक-एक डीएसपी रैंक का अधिकारी धाम प्रभारी होगा, जो सभी व्यवस्थाओं पर नज़र रखेगा। रेंज और पुलिस मुख्यालय से भी सीधी निगरानी की जाएगी। यात्रा मार्ग पर CCTV कवरेज को भी और अधिक बढ़ाया जा रहा है।
यातायात निदेशक ने बताया कि टीम ने स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है और एक विस्तृत ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। यमुनोत्री मार्ग पर नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ठहराव और पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। विकासनगर क्षेत्र में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के यात्रियों के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर ठहराव की व्यवस्था की जाएगी।
यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस बल और अन्य सहायक स्टाफ की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के लिए चारधाम कंट्रोल रूम में एक वेलफेयर अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। यह अधिकारी पुलिसकर्मियों के खाने-पीने और रहने की सुविधाओं का निरीक्षण करेगा।
एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को लगातार दूसरे वर्ष चारधाम यात्रा की कमान सौंपी गई है। इस बार उन्हें कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ एएसपी मुकेश ठाकुर तकनीकी सहायता और डीएसपी पूर्णिमा गर्ग कंट्रोल रूम में कार्यरत रहेंगी। इसके अलावा सीआईडी और दूर संचार विभाग के अधिकारी भी सेंटर में तैनात रहेंगे।
चारधाम यात्रा 2025 की व्यवस्थाएं इस बार नई तकनीक और कड़े सुरक्षा प्रबंधों से लैस होंगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिल सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Boosts Drug Safety with 18 New Inspectors
Latest Newst
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar

Leave A Reply