ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व, देहरादून में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगा हाथ में लेकर भाग लिया।
यह ऐतिहासिक यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न “ऑपरेशन सिंदूर” की विजय को समर्पित रही। मुख्यमंत्री धामी ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सेना, वायुसेना, नौसेना और अन्य सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और प्रभावी कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल बहादुरी दिखाई है, बल्कि आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर चुनौती का जवाब उसी की भाषा में देगा।”
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर और अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों के दम पर अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर रहा है।
उन्होंने उत्तराखंड को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि यहाँ का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से सेना और सुरक्षा बलों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी प्रस्ताव रखा कि ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को प्रतिवर्ष मनाया जाए ताकि देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।
यह यात्रा उत्तराखंड में देशभक्ति और शौर्य के प्रति जनसमर्थन का प्रतीक बन गई है, जो आने वाले समय में एक नई परंपरा के रूप में स्थापित हो सकती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में देश में दूसरा स्थान
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Leave A Reply