Date Filter

Uttarakhand

एक लाख करोड़ का निवेश, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: अमित शाह

उत्तराखंड में निवेश उत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में जब उन्होंने सीएम धामी से "पराक्रम" की बात की थी, तब सिर्फ एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि ज़मीन पर निवेश लाना असली पराक्रम होगा — और आज वही सपना साकार हुआ है।

अमित शाह ने सार्वजनिक मंच से उत्तराखंड सरकार की योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने सिर्फ निवेश आकर्षित नहीं किया, बल्कि पहाड़ी राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल भी बनाया है। शाह ने कहा, “उत्तराखंड जैसे राज्य में निवेश लाना पहाड़ चढ़ने जैसा काम होता है, लेकिन धामी जी ने इस धारणा को बदल दिया है।”

अमित शाह ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये का निवेश अब धरातल पर नजर आ रहा है, जिसके लिए सीएम धामी और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 81,000 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार राज्य के भविष्य को नई दिशा देगा और धामी ने उद्योग व पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर समग्र विकास सुनिश्चित किया है।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने सीएम धामी को कई बार नाम लेकर सराहा। कभी उन्हें "भाई", तो कभी "लोकप्रिय व यशस्वी मुख्यमंत्री" बताया। उन्होंने उत्तराखंड की नीतियों की ब्रांडिंग करते हुए कहा कि यहां पारदर्शिता, तेजी और दूरदर्शिता के साथ विकास को दिशा दी जा रही है।

गृह मंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि उत्तराखंड की प्रगति की इस यात्रा में केंद्र सरकार पूरी मजबूती से राज्य सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

इस उत्सव ने न सिर्फ उत्तराखंड में निवेश का नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि यह भी साबित किया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति, स्पष्ट नीतियां और मजबूत नेतृत्व मिलकर कैसे पहाड़ जैसे लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us