पौड़ी में आतंक मचाने वाला नर-भक्षी गुलदार मारा गया
देहरादून: पौड़ी जनपद के गजल्ड गांव में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाने वाले नर-भक्षी गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मार गिराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित और सख्त निर्देशों के बाद विशेष शिकारियों की टीम मौके पर तैनात की गई थी, जिसने लगातार ट्रैकिंग और निगरानी के बाद इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
सीएम धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ कहा था कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी निर्देश के बाद वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञ शिकारियों की संयुक्त टीम ने समन्वित अभियान चलाया।
सरकार ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और सतर्कता को और बढ़ाया जाएगा, ताकि भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पौड़ी–श्रीनगर एनएच पर दो नई टनलों का प्रस्ताव, जनता से मांगे जा रहे सुझाव
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply