Date Filter

Uttarakhand

जिलाधिकारी ने रायपुर में लगाया बहुउद्देशीय शिविर



आम जनमानस की मौक़े पर ही समाधान किए जाने के लक्ष्य के साथ ज़िलाधिकारी सविन बंसल ने स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ मिलकर विकासखंड रायपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया।

शिविर में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के बाद स्वयं सहायता समूहों के स्टाल का अवलोकन किया। इसके अलावा शिविर में पशुपालन विभाग के 8 लाभार्थियों को ₹ 1-1 लाख के चैक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा समूहों को यंत्र उपकरण एवं 4 लाख का अनुदान चैक वितरित, वही 6 लाभार्थियों को 80 हजार, 32 हजार के चैक वितरित किए गए।

बाल विकास विभाग द्वारा 6 किशोरी पोषण किट, 9 मां लक्ष्मी किट, 20 बेबी किट वितरण की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, मौके पर ही दवाई एवं उपचार मुहैया किया जा रहा है।

बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी पंहुचे है जिनमें 90 लोगों के आयुष्मान कार्ड बना गए। ग़ौरतलब है कि अपनी कार्यशैली के अनुरूप ज़िलाधिकारी निरंतर पब्लिक से कनेक्ट में हैं और जनमानस बुजुर्ग एवं महिलाओं की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us