इंडिगो की मुंबई–देहरादून फ्लाइट में संदिग्ध बर्ड हिट, सभी यात्री सुरक्षित
देहरादून: मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान संदिग्ध बर्ड हिट की सूचना से हड़कंप मच गया। पायलट ने तुरंत सुरक्षित लैंडिंग कराई और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
रविवार शाम लगभग 18:40 बजे फ्लाइट IGO-5032 (एयरबस A-320) के उतरने के बाद पायलट ने एटीसी को बर्ड हिट की आशंका बताई। तकनीकी टीम की जांच में विमान के नोज़ सेक्शन में हल्का नुकसान मिला, जिसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है।
रनवे और आसपास का निरीक्षण किया गया, लेकिन अभी तक पक्षी के अवशेष नहीं मिले हैं। अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
इंडिगो ने आगे यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था शुरू कर दी है।
टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय पक्षी के टकराने को बर्ड हिट कहा जाता है। इससे इंजन या विमान के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है।
यह प्रारंभिक जानकारी है, नए अपडेट मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अर्धकुंभ 2027 से पहले हरिद्वार–दिल्ली हाईवे का बड़ा अपग्रेड
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply