भारत-पाक तनाव पर उत्तराखंड अलर्ट मोड में, ट्रेन सेवाएं प्रभावित, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
देहरादून: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड सरकार ने युद्ध जैसे हालात और संभावित आपदा को देखते हुए राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया है, साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
उत्तराखंड में प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट मोड पर
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अनुसार, सभी जिलों—खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों—में अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तर पर स्थिति की निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के लिए 32 अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को 24x7 तैनात किया गया है।
इन अधिकारियों की ड्यूटी 18 मई तक तीन शिफ्टों में निर्धारित की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ये अधिकारी तैनात हैं।
ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों में 17 IAS, 3 PCS, 1 IRS और 11 सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। 9 मई से शुरू हुई ड्यूटी में हर दिन तीन-तीन अधिकारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी रखेंगे। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
रेलवे ने उठाए एहतियाती कदम, ट्रेनें रोकी गईं
उधर, रेलवे प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पंजाब की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया है।
देहरादून-अमृतसर लोहड़ी एक्सप्रेस को लक्सर रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रुड़की में रोका जाएगा।
टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लक्सर में टर्मिनेट किया जा रहा है।
इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर मौजूद सभी खानपान स्टॉलों को खुला रखने के निर्देश सीनियर DCM आदित्य गुप्ता द्वारा दिए गए हैं ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। पुलिस बल की तैनाती भी रेलवे स्टेशनों पर बढ़ा दी गई है।
एकीकृत सुरक्षा रणनीति
उत्तराखंड सरकार और रेलवे प्रशासन द्वारा उठाए गए ये कदम इस बात का संकेत हैं कि संभावित संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर सजगता और तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए संसाधन और मानवबल तैयार हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
EU Bank Backs Uttarakhand: ₹1910 Cr Urban Upgrade on the Way
Latest Newst
-
ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
-
धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
-
Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
-
संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
-
हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
-
मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
-
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
-
मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
-
अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात

Leave A Reply