बारिश के बावजूद बागेश्वर के जंगलों में भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान
बागेश्वर: उत्तराखंड के कई हिस्सों में जहां हाल की बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं बागेश्वर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कठायतबाड़ा क्षेत्र के जंगलों में शनिवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे बहुमूल्य वन संपदा और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग दोपहर बाद जंगल के ऊपरी हिस्से से शुरू हुई और तेज़ हवाओं के कारण तेजी से निचले क्षेत्रों की ओर फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन दुर्गम भू-भाग और तेज़ हवाओं की वजह से आग बुझाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।
ग्रामीणों ने भी वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आग यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा यूपीसीएल को तारों की स्थिति सुधारने और लॉपिंग (पेड़ों की कटाई-छंटाई) के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन इससे पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।
गौरतलब है कि इससे पहले अल्मोड़ा के जंगलों में भी आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे राज्य की वन संपदा को लगातार नुकसान हो रहा है।
सरकार और संबंधित विभागों से अपेक्षा है कि वे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं ताकि प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा की जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CM Dhami Showcases Uttarakhand Vision at NITI Aayog Meet
Latest Newst
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar

Leave A Reply