Date Filter

Uttarakhand

अर्धकुंभ 2027 से पहले हरिद्वार–दिल्ली हाईवे का बड़ा अपग्रेड

देहरादून: हरिद्वार से दिल्ली सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। NHAI ने रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) से सर्वानंद घाट, हरिद्वार तक लगभग 80 किमी लंबे हाईवे के नवीनीकरण कार्य में तेजी ला दी है। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट अर्धकुंभ 2027 से पहले पूरा किया जाएगा।

ब्लैक टॉप बिछाने का काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में सर्विस लेन की मरम्मत हो रही है, जिससे मुख्य मार्ग का काम जल्द शुरू होगा। प्रेमनगर आश्रम से शंकराचार्य चौक तक कार्य जारी है।

करीब चार साल पुरानी सड़क पर बढ़ते यातायात और भारी वाहनों के कारण गड्ढे बनने लगे थे। सुरक्षा को देखते हुए एनएचएआई ने बड़े स्तर पर रिन्यूअल शुरू किया है। ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए पुलिस के साथ खास योजना बनाई गई है—काम आधे हिस्से में चलेगा और बाकी हिस्सा वाहनों के लिए खुला रहेगा।

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा के अनुसार, सड़क को अक्टूबर 2026 तक अपग्रेड करने का लक्ष्य है, ताकि अर्धकुंभ से पहले पूरा मार्ग बेहतर स्थिति में उपलब्ध हो सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us