Date Filter

Uttarakhand

नववर्ष पर उत्तराखंड अलर्ट मोड में, कानून-व्यवस्था और यातायात पर सख्ती

देहरादून: नववर्ष 2026 के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, नियमित रात्रिकालीन गश्त करने और चेकिंग के नाम पर आम जनता व पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए। प्रमुख पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा, पार्किंग और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

देहरादून सहित अन्य जिलों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर निकायों को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होटल व रिसॉर्ट में फायर सेफ्टी, आपात स्थिति में 5 मिनट के भीतर पुलिस पहुंच सुनिश्चित करने, शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू रखने तथा स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार

Stay Connected With Us

Subscribe Us