हाथी दाँत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के श्यामपुर में तीन अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 7 किलो के 2 हाथी दाँत बरामद हुए हैं। अब तीनों तस्करों के खिलाफ श्यामपुर थाने में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पकड़े गए तस्कर बेहद शातिर किस्म हैं, जिनमें एक तस्कर हत्या तो दूसरा फॉरेस्ट एक्ट में जेल की हवा खा चुका है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर और श्यामपुर थाना पुलिस की टीम ने 27 जुलाई को एक ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिसके तहत हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में 2 अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह और चंदन सिंह निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों से पूछताछ के दौरान जितेंद्र सिंह का नाम सामने आया। जिसके बाद जितेंद्र सिंह को देर रात दूसरे 7 किलो हाथी दांत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से वन्यजीव की अंगों की तस्करी में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार तस्कर गौतम सिंह साल 2017 में बिजनौर के मण्डावली से हत्या और जितेंद्र सैनी श्यामपुर थाने से फॉरेस्ट एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
कालसी-चकराता मार्ग पर खिसका भारी भरकम पत्थर
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply