मुख्यमंत्री धामी ने अमित शाह से की मुलाकात, विकास प्रस्तावों पर चर्चा
नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की मांग की, जो साइबर अपराधों की रोकथाम, प्रशिक्षण और फोरेंसिक संसाधनों के विकास में सहायक होगा।
उन्होंने राज्य की विद्युत परिसंपत्तियों को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के तहत लाने का आग्रह किया, ताकि आपदा के समय क्षतिपूर्ति मिल सके। साथ ही, सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार के लिए 150.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मांगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 में 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस सफलता के उत्सवस्वरूप ‘उत्तराखण्ड निवेश उत्सव’ का आयोजन पंतनगर-रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसमें उन्होंने गृह मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से `नए भारत` की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Free Health Camp for Journalists Held in Dehradun
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply